मंगलवार, फ़रवरी 28, 2017

वेबपोर्टल निर्माण हेतु जानकारी अपडेट करने के निर्देश

वेबपोर्टल निर्माण हेतु जानकारी अपडेट करने के निर्देश


-
भिण्ड | 28-फरवरी-2017
 
   कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा जिले के विभिन्न विभागो के कार्यालय प्रमुखों को जिले की नवीन जीआईजीडब्ल्यू गाईड लाईन पर आधारित वेबपोर्टल निर्माण के लिए जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए है।
   जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिलो की वेबसाइट को एकरूपता प्रदान करने की दिशा में पोर्टल विकसित किया गया है। भिण्ड जिले के समस्त विभागो की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए समस्त विभाग प्रमुखो को निर्देश जारी कर दिए गए है। यह जानकारी हार्ड कॉपी में ई-गवर्नेश कार्यालय कलेक्ट्रेट भिण्ड एवं सॉफ्ट कॉपी कार्यालय की ई मेल आईडी  degmbhind@gmail.com पर 21 फरवरी 2017 तक उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र प्रेषित कर दिए गए है। अधिक जानकारी के लिए जिला ई-गवर्नेश प्रबंधक श्री सौरभ उपाध्याय के मो.नं.9893310941 एवं सहायक प्रबंधक सुश्री रितु यादव के मो.नं.8109871121 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: